कटघोरा में सर्वाधिक 81.78 तो सबसे कम दीपका में 59.19 प्रतिशत
कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव 2025 में कोरबा जिले में मतदान की गति कहीं कम तो कहीं ज्यादा देखने को मिल रही है। प्रारंभिक दौर में नगर निगम क्षेत्र में सबसे कम मतदान दर्ज हुआ जबकि बाद जो आंकड़ें आए हैं उसके मुताबिक मतदान का प्रतिशत बढ़ता नजर आया है।
कई क्षेत्रों में मतदाताओं को वाहनों में सवार कर मतदान केंद्र तक लाया जा रहा है तो बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता भी उत्साह पूर्वक इस महायज्ञ में हिस्सा ले रहे हैं।
मतदान समाप्ति के बाद जिले के नगर पालिक निगम कोरबा में 61.26 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी तरह नगर पालिका परिषद दीपका में 59.19 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद कटघोरा में सर्वाधिक 81.78 प्रतिशत, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में 72.97, नगर पंचायत पाली में 81.06 प्रतिशत, नगर पंचायत छुरीकला में 84.94 प्रतिशत मतदान हुआ। जिले के 6 नगरीय निकायों में कुल 64.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















