कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने किया मतदान

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव के लिए जिले में सुबह से ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही। कोरबा नगर निगम कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी ने भी मतदान केंद्र पहुंचकर अपना मत डाला।

इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि इस चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह है। हमें पूरा विश्वास है कि इस बार जनता कांग्रेस के पक्ष में मतदान कर रही है। अपनी जीत को लेकर कहा मैं पूरी तरह से आश्वस्त हूँ।