एनकेएच कटघोरा में शिशु व बाल रोग शिविर आज

कोरबा। एनकेएच मल्टी स्पेश्यालिटी हॉस्पिटल बिलासपुर रोड कटघोरा में नि:शुल्क शिशु एवं बाल रोग जांच शिविर का आयोजन 11 फरवरी को किया जा रहा है।

शिविर में बच्चों से संबंधित सांस लेने में परेशानी, गुर्दे की बीमारी, हृदय रोग, बच्चों की मिर्गी, पेट से जुड़े रोग सहित अनेक बीमारियों का उपचार किया जाएगा। शिविर 11 फरवरी को सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक जारी रहेगा।

शिविर में नवजात शिशुओं का टीकाकारण सहित बच्चों को होने वाली बीमारियों का उपचार किया जाएगा। एनकेएच ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल के नियमित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.अशोक माखीजा ने बताया कि इस मौसम में बीमारियां काफी बढ़ जाती है। इनकी चपेट में सबसे अधिक बच्चे आते हैं, इसलिए नि:शुल्क शिविर का आयोजन किया गया है।