कोरबा। केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक-2 एनटीपीसी में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को पूरे सम्मान के साथ विदाई दी गई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि एनटीपीसी परियोजना प्रमुख एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति राजीव खन्ना मौजूद रहे। प्राचार्य एसके साहू ने मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों ने तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि राजीव खन्ना ने विद्यार्थियों को बताया कि यहां से प्राप्त शिक्षा और नेतृत्व क्षमता आपको अवश्य ही कामयाबी की ओर ले जाएगी और इस विद्यालय की गरिमा निश्चित तौर पर आपको एक शक्तिशाली नागरिक बनाएगी।यहां से आपने जो नैतिकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का पाठ सीखा है वह आपको एक कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनाएगा।
शिक्षिका श्रीमती अर्चना ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा एवं आगामी भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शिक्षक मनीष तिवारी ने सीबीएसई से संबंधित आवश्यक दिशानिर्देश विद्यार्थियों के साथ साझा किए। शिक्षिका श्रीमती अर्चना खरे ने ऑनलाइन अपने अनुभव और विचार साझा किए।
इस अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। मंच संचालन शिक्षक राजेश कुमार देवांगन ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक सुमित चौधरी, राजेश कुमार देवांगन, श्रीमती सोनिया राठी, श्रीमती ज्योति रानी, अशोक कुमार देवांगन आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















