प्री-पीएससी परीक्षा : छत्तीसगढ़ में पूछे गए सवालों में उलझे परीक्षार्थी

कोरबा। प्री-पीएससी परीक्षा में पूछे गए सवालों में कुछ सवाल के अभ्यर्थियों के लिए सरल थे तो कुछ आसान होते हुए भी उलझाने वाले पूछे गए थे। छत्तीसगढ़ी में पूछे गए सवालों के जवाब को हल करने में परीक्षार्थियों को परेशानी भी हुई। परीक्षा की दोनों पाली में 100-100 सवाल हल करने लिए दो घंटे का समय निर्धारित था।


परीक्षा में सवाल पूछा गया था कि भारत की पहली लिथियम खदान छत्तीसगढ़ के किस जिले में खोलने की घोषणा केन्द्र सरकार ने की है? इसी तरह किस जनजाति को सर्वाधिक गोदना प्रिय जनजाति कहा जाता है?

छत्तीसगढ़ की जनजातियों द्वारा गोदना के लिए काला रंग किस वृक्ष से प्राप्त किया जाता है? शिकार देवी का संबंध मुख्य रूप से किस जनजाति से है?

राज्य सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ जिला खनिज संस्थान न्यास नियम 2015 कब अधिसूचित किया गया?

किस जिले में बेरिल खनिज पाया जाता है? हिंदी की साहित्यिक पत्रिका छत्तीसगढ़ मित्र का प्रकाशन किसने किया था जैसे सवाल पूछे गए थे।


शहरी क्षेत्र के 19 शैक्षणिक संस्थानों में छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने रविवार को राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की। दो पाली में आयोजित इस परीक्षा में शामिल होने के लिए 6423 परीक्षार्थियों पात्र घोषित किया गया था प्रथम पाली में 4135 परीक्षार्थी शामिल हुए और 2288 अनुपस्थित रहे।

जबकि दूसरी पाली में 4072 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दिए और 2351 उपस्थित नहीं हुए। परीक्षा के दौरान किसी तरह की अव्यवस्था नहीं दिखी। सभी केन्द्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने में प्रशासनिक अमला जुटा रहा।