राज जायसवाल को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन   

कोरबा। कटघोरा में नगर पालिका चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो गई है। प्रमुख दल कांग्रेस और भाजपा के अलावा तीसरे मोर्चे ने भी अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

नगर पालिका अध्यक्ष पद के कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। उनके युवा और शिक्षित होने का लाभ चुनावी माहौल में साफ दिखाई दे रहा है। जायसवाल समाज, जो चुनाव में निर्णायक भूमिका निभाता है, इस बार पूरी तरह से राज जायसवाल के समर्थन में खड़ा नजर आ रहा है।

हर दिन वार्डों और बस्तियों में उनका जनसंपर्क अभियान जोरों पर है। कटघोरा के विभिन्न वार्डों में राज जायसवाल के समर्थन में बड़ी संख्या में मतदाता उमड़ रहे हैं। युवा और महिलाएं भी उनके समर्थन में आगे आ रही हैं।

राज जायसवाल सिर्फ प्रचार ही नहीं कर रहे, बल्कि मतदाताओं की समस्याओं को भी गहराई से सुन रहे हैं। वार्ड स्तर पर समस्याओं के निराकरण के लिए रणनीति तैयार की जा रही है।