कोरबा। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के दिशा निर्देशन में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 को समयबद्धता, पारदर्शिता एवं त्रुटिरहित सम्पन्न कराने हेतु जिले में निर्वाचन के दौरान उपयोग होने वाले ईव्हीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य झगरहा स्थित आईटी कॉलेज कोरबा में बनाए गए स्ट्रांग रूम में किया गया।
आज नगर निगम कोरबा हेतु निर्वाचन में उपयोग होने वाले ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग किया गया है साथ ही शेष नगरीय निकायों के लिए उपयोग होने वाले ईवीएम मशीनों का कमीशनिंग कार्य पूर्ण किया जा चुका है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर मनोज कुमार बंजारे, एसडीएम कोरबा सरोज महिलांगे, मास्टर ट्रेनर डॉ. एम. एम. जोशी एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















