कोरबा। जिले में नगर पालिक निगम का महापौर बनने के लिए कांग्रेस-भाजपा में सीधी टक्कर है वहीं दिनेश मालती किन्नर ने कांग्रेस से टिकट न मिलने पर निर्दलीय ताल ठोक दी है और अपनी पूरी ताकत उन्होंने चुनाव में झोंक दी है।
चुनाव चिन्ह ऑटो उन्हें प्राप्त हुआ है और ऑटो में सवार होकर अपने साथियों के साथ जनसंपर्क पर निकल पड़ती हैं। वे महिलाओं से घर-घर पहुँचकर वोट मांगने के साथ आशीर्वाद भी दे रही हैं।
दिनेश मालती किन्नर ने कहा है कि कांग्रेस के पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने महापौर चुनाव जीतने के बाद जनता के टैक्स के पैसे से सभी पार्षदों को यात्रा पर ले गए थे। सभी पार्षदों को 5-6 डिसमिल जमीन भी दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि वे शहर की महापौर बनती है तो सभी वार्डों में निष्पक्ष रूप से विकास कार्य कराएंगी।
जनता के पैसे का सही उपयोग करते हुए सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाएं जैसे नाली, सडक़, पानी, बिजली, सामुदायिक भवन सहित अन्य सुविधाएं दिलाएंगी। नगर निगम के सभी वार्डों का समुचित विकास होगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















