कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने नगर निगम कोरबा में चुनाव प्रचार को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं पूर्व सांसद सरोज पांडेय ने महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत एवं वार्ड क्रमांक 22 के पार्षद प्रत्याशी नारायण दास महंत, 23 के पार्षद प्रत्याशी गुलजार सिंह और 24 के पार्षद प्रत्याशी पंकज देवांगन के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उपस्थित जनों भाजपा को प्रचंड बहुमत से जीताने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजनों की उपस्थिति देख सरोज पांडे ने कहा यह संकेत हैं की कोरबा में भाजपा की शहर सरकार बनने जा रही है। सरोज पांडे ने महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत एवं पार्षद प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील करते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा जनता की सेवा को प्राथमिकता दी है और कोरबा का समग्र विकास ही पार्टी का संकल्प है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन मौजूद रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















