सांसद ज्योत्सना महंत ने किया चुनाव प्रचार

कोरबा। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस का प्रचार काफी तेज हो गया है। महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी और वार्ड के कांग्रेस प्रत्याशियों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

इसी कड़ी में कोरबा लोकसभा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत भी कांग्रेस के प्रचार हेतु मैदान में उतरी। वार्ड 31 में सांसद श्रीमती महंत ने जनता से संवाद करते हुए कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी और वार्ड पार्षद प्रत्याशी तोरण राठौर को जीताने अपील की।

राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस टू के खेल मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने सदैव जनहित की राजनीति की है कभी भी भेदभाव की नीति नहीं अपनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उषा तिवारी के जनाधार को देखते हुए महापौर प्रत्याशी बनाकर जनता की सेवा के लिए चुनाव में उतारा है।

मैं पूरे यकीन के साथ कहती हूं की महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी सहित कांग्रेस के सभी वार्ड के प्रत्याशी नेता नहीं बल्कि एक जनप्रतिनिधि के रूप में कार्य करेंगे।