कोरबा। बाल कल्याण समिति कोरबा की सदस्य श्रीमती उमा भारती सराफ के द्वारा आसन्न नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार-प्रसार किये जाने पर आपत्ति एवं शिकायत की गई है।
छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता डॉ.देवा देवांगन ने राज्य निर्वाचन आयोग से की गई शिकायत में कहा है कि वर्तमान समय में सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में नगरीय निकाय चुनाव 2025 और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025 हेतु आदर्श आचार संहिता 20 जनवरी 2025 से लागू है।
ऐसी स्थिति में बाल कल्याण समिति कोरबा के सदस्य श्रीमती उमा भारती सराफ के द्वारा आसन्न नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार-प्रसार किये जाने पर घोर आपत्ति है क्योंकि श्रीमती उमा भारती सराफ जो कि बाल कल्याण समिति कोरबा की सदस्य है जो कि संवैधानिक पद है इसलिये वर्तमान समय में नगरीय निकाय चुनाव 2025 में भाजपा का प्रचार प्रसार करना आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन है जिसका विरोध प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग करती है।
बाल कल्याण समिति कोरबा के सदस्य श्रीमती उमा भारती सराफ का नाम भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा में चुनाव प्रभारी के तौर पर नामित है और नगर निगम कोरबा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का जोर-शोर से प्रचार प्रसार कर रही है। इस प्रकार श्रीमती उमा भारती के द्वारा आदर्श आचार संहिता का घोर उल्लंघन की जा रही है।
अत: बाल कल्याण समिति कोरबा की सदस्य श्रीमती उमा भारती श्राफ के द्वारा आसन्न नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा का प्रचार प्रसार किये जाने पर तत्काल रोक लगायी जाये और उनके विरूद्ध उचित कानूनी समुचित कार्यवाही किये जाने के साथ ही उक्त कार्यवाही से अवगत कराएं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















