कोरबा। नगर पंचायत पाली में भाजपा, कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशियों का चुनाव प्रचार जोर-शोर से जारी है। भाजपा के अध्यक्ष उम्मीदवार अजय जायसवाल प्रचार व जनसंपर्क में सबसे आगे हैं। अजय पहले भी नगर के प्रतिनिधि रह चुके हैं और भाजपा के प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती है।
पाली में विधानसभा चुनाव में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही थी और अब उन्होंने नगर पंचायत के समुचित विकास का वादा किया है। अजय जायसवाल ने युवाओं और महिलाओं के रोजगार से जुड़े कई ऐलान किए हैं।
उनके वादे पाली के सौंदर्यीकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर निर्माण पर जोर देने का है। वे नदी-नालों के कायाकल्प की योजना बना रहे हैं, साथ ही खेल मैदान, गार्डन और सियान सदन का निर्माण भी कराएंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















