नपं छुरी के प्रत्याशियों ने किया जनसंपर्क

कोरबा-छुरीकला। नगर पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों का जनसंपर्क अभियान लगातार तेज हो रहा है।

इसी क्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल के नेतृत्व में नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष हीरालाल पंजवानी, वर्तमान प्रत्याशी श्रीमती पद्मिनी देवांगन, नरेश देवांगन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कृष्णा टाटा शोरूम छुरी पहुँचे।

कार्यक्रम की शुरुआत कृष्णा टाटा के चेयरमेन अशोक मोदी द्वारा भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं राष्ट्रगान के साथ की गई। उन्होंने बताया कि वे प्रत्येक कार्य का शुभारंभ राष्ट्रगान से करते हैं, जिससे राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यपरायणता की भावना बनी रहती है।

इस अवसर पर कुंवर साहब, प्रीतम देवांगन, कांत देवांगन, रघुनंदन यादव, लक्खु शर्मा, श्रीमती जानकी यादव सहित अन्य गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।