कोरबा। नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 6 पुरानी बस्ती से कांग्रेस के कर्मठ कार्यकर्ता रहे किन्तु टिकट न मिलने से निर्दलीय लड़ रहे प्रत्याशी केशर सिंह राजपूत का प्रचार-प्रसार काफी अनूठा और रोचक नजर आ रहा है।
वह अपने चुनाव चिन्ह हाथ गाड़ी को लेकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं। केशर सिंह राजपूत अपने समर्थकों के साथ वार्ड वासियों के बीच पहुंचकर अपनी प्राथमिकताओं से अवगत करा रहे हैं।
उन्होंने वार्ड के लोगों को आबादी भूमि का पट्टा दिलाने का वादा प्रमुख रूप से किया है। इसी तरह पुराना बस स्टैंड में सुविधा मुहैया करने की भी बात उन्होंने कही है।
केशर सिंह राजपूत अपने चुनाव चिन्ह हाथ गाड़ी को लेकर घूम रहे हैं तो वहीं उनके समर्थकों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
वार्ड के मतदाताओं, महिलाओं की वह बैठक लेकर अपने योजनाओं से भी अवगत कराते हुए वोट की अपील कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















