कोरबा । भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत ने वार्ड क्रमांक 13,14,15, 16 वार्डों का सघन दौरा कर मतदाताओं से मुलाकात की। नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए श्रीमती राजपूत ने कहा कि कांग्रेस के 10 साल के कार्यकाल की एक भी बड़ी उपलब्धि नहीं है।
इसके पूर्व भाजपा की निगम सरकार में शहर में बने पुष्प लता उद्यान, स्मृति उद्यान, विवेकानंद (अप्पू) गार्डन, सर्वमंगला उद्यान, चिल्ड्रन पार्क जैसे कई उद्यानों में लोगों की रौनक हुआ करती थी। बीते 10 वर्षों में कांग्रेस की निगम सरकार ने इन सभी उद्यानों का सही तरीके से रखरखाव नहीं किया, आज बच्चों के खेलने के लिए उद्यानों में झूले नहीं हैं।
श्रीमती राजपूत ने कहा कि इन सभी प्रमुख उद्यानों के साथ-साथ कॉलोनी के भीतर बदहाली से जूझ रहे 15 से ज्यादा उद्यानों को निगम में भाजपा की सरकार बनने के बाद सबसे पहले ठीक करने का काम किया जायगा। श्रीमती राजपूत ने कहा कि सभी उद्यानों में मनोरंजन की सुविधा बढ़ाई जाएगी ताकि उद्यानों की फिर से वही रौनक लौटे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















