कांग्रेस के पक्ष में दिग्गजों ने संभाला मोर्चा

कोरबा। कांग्रेस से नगर पालिक निगम की महापौर प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी ने नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 62, 66, 64 व 65 में आशीर्वाद यात्रा निकाली।

इस दौरान उन्होंने आम लोगों से जनसंपर्क कर उनकी समस्याओं को जाना। श्रीमती उषा तिवारी ने जनता के बीच पहुंचकर उन्हें अपनी प्राथकिताओं से अवगत कराया।

आशीर्वाद यात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी जरिता लैतफलांग, कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत, पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल एवं कांग्रेस वार्ड पार्षद प्रत्याशी क्रमश: अश्विनी कुमार पटेल, कुमार प्रसाद मांझी, अंजलीना केरकेट्टा, सुरती कुलदीप भी मौजूद रहे।

आशीर्वाद यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पक्ष में वोट करने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व वार्डवासी उपस्थित रहे।