कोरबा-कटघोरा। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य व कोरबा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी रही डॉ. सरोज पाण्डेय ने कोरबा जिले में हो रहे नगरीय निकाय व त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाजपा प्रत्याशियों को जीत दिलाने चुनावी प्रचार की कमान सम्हाले हुए है।
बुधवार को कटघोरा नगर पालिका परिषद में भाजपा पार्षदों के चुनावी प्रचार में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।
इस दौरान कटघोरा के विधायक प्रेमचंद पटेल, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, कटघोरा नगर पालिका अध्यक्ष प्रत्याशी आत्माराम पटेल के अलावा कटघोरा की चुनाव प्रभारी व राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पाण्डेय एवं बड़ी संख्या कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।
बता दें कि कटघोरा प्रभारी हर्षिता पाण्डेय नामांकन कर बाद से ही कटघोरा में ही रहकर चुनावी अभियान को गति देने व कार्यकर्ताओं में जोश भरने के अलावा समन्वय बनाने के साथ-साथ इस सीट को भाजपा की झोली में डालने लगातार जुटी हुई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















