ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत

उरगा थानांतर्गत ग्राम पकरिया के पास हुए हादसे में एक ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक का नाम दिलहरण यादव बताया जा रहा है। दिलहरण ट्रैक्टर में मिट्टी लोड कर जा रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का कपलिंग टूट गया और चालक दिलहरण अंनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। ट्रैक्टर के पहियों के नीचे आ गया। जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि जेसीबी मशीन से मिट्टी खोदाई कर ट्रैक्टर में लोड की जा रही थी। जहां लोड होने के बाद उसे लेकर चला। इस दौरान उसका कपलिंग टूट गया और ट्रैक्टर चालक अनियंत्रित होकर गिर गया। जिसके पहिया उसके ऊपर चढ़ गया और उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद जेसीबी मशीन का चालक वाहन को लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि गांव में ही रहने वाले झुमुकलाल प्रजापति के द्वारा लाल ईंट बनाई जा रही थी। जिसके लिए मिट्टी की खुदाई कर ले जाया जा रहा था।

मृतक ग्राम बरपाली का निवासी था। जिसके चार बच्चे हैं। जिसमें से एक लड़की का विवाह हो गया है। दिलहरण की मौत से उसके परिवार में कोहराम मच गया है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पत्नी  पति के शव के सामने रोने लगी।