कोरबा। बलगी महिला मंडल द्वारा बलगी में आयोजित श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ हुआ। व्यासपीठ से बाल व्यास पंडित सुयश दुबे अपनी संगीतमयी सुमधुर वाणी से श्रोताओं को कथा का रसपान करा कर जीवन में श्रीमद भागवत के माध्यम से आनंद एवं परमानन्द की प्राप्ति का उपाय बता रहे हैं।
कथा के प्रथम दिवस श्रीमद भागवत के महात्म्य का वर्णन करते हुए पंडित सुयश दुबे ने कहा कि यह भागवत कथा मन को परिवर्तित करने वाली कथा है। यह मन को सन्मार्ग की ओर ले जाती है। 12 फरवरी को सहस्रधारा, गीता हवन एवं भोग भंडारे के साथ भागवत कथा को विश्राम दिया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने में आचार्य योगेश पांडेय, यजमान रोहित कर्ष श्रीमती जयंती कर्ष तथा प्रमोद राजपूत, श्रीमती लक्ष्मी राजपूत, व्यवस्थापक मधु राठौर, मीना, सत्यवान श्रीवास एवं समस्त बलगी महिला मंडल समिति के पदाधिकारी सदस्य तथा सभी बलगी ग्रामवासी, संगीत कलाकार किशन साहू, प्रमोद, रवि, के अलावा सर्वधर्मार्थ कल्याण सेवा समिति के कोरबा जिला शाखा प्रभारी डॉ.नागेन्द्र नारायण शर्मा कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती प्रतिभा शर्मा, रोहित पटेल, श्रीमती रेवती पटेल, नेत्रनंदन साहू, कमल धारीया, अश्वनी बुनकर एवं हर्ष नारायण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















