कोरबा। प्रेरणा महिला मंडल सीएसईबी कोरबा पूर्व द्वारा हल्दी कुमकुम संक्रांति उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं का हल्दी कुमकुम लगाकर व उपहार देकर सम्मान किया गया।
महिलाओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी गई, विभिन्न गेम्स का आयोजन भी किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में मंडल की सदस्यों ने भाग लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंडल अध्यक्षा द्वय निवेदिता बंजारा, अलका कंसल, उपाध्यक्ष राजेश्वरी रावत, विभा करनाल, प्रियंका सूर्यवंशी, मालती जोशी, रश्मि चौधरी, अनु सरना, कार्यकारिणी सचिव अनिता टंडन, कोषाध्यक्ष अलका मानिक, सहसचिव साधना सोनी, क्रीड़ा सचिव सीमा राजपूत, अनामिका गुप्ता, सांस्कृतिक सचिव निशा गोठी, अंजना मंडलोई ने सहयोग प्रदान किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
