जल मिशन के अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की मांग

कोरबा । भिलाईबाजार के समाज सेवक प्रदीप जायसवाल ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर ग्राम भिलाईबाजार में हर घर नल जल मिशन के अधूरे एवं बंद पड़े कार्य को पूर्ण कराने की मांग की है।


प्रदीप जायवाल ने ज्ञापन में बताया है कि ग्राम भिलाईबाजार में हर घर जल पहुंचाने वाला मिशन पूरा नहीं हो पाया है। ग्राम भिलाईबाजार एसईसीएल के बहुत ही करीब होने के कारण जल स्तर भी नीचे जा चुका है। कई बोर जमीन में धंस चुके हैं जिसके कारण क्षेत्रवासी अनेक प्रकार की समस्याओं से जूझ रहे हैं जिसमें पानी की समस्या प्रमुख है।

गर्मी के मौसम में जल संकट गहरा जाता है। हाईस्कूल के समीप मोहल्ला, ज्योति मोहल्ला, कोसमभाटा, आरा मिल, भिलाईबाजार बस्ती, दलीप सागर में जल जीवन मिशन के तहत पानी सप्लाई होना था पर नहीं हो सका है। उन्होंने कलेक्टर से जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को शीघ्र पूरा करने की मांग की है।