कटघोरा से कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी का घोषणा पत्र जारी

कोरबा। नगर पालिका परिषद कटघोरा के पालिका अध्यक्ष कांग्रेस प्रत्याशी राज जायसवाल का जनसम्पर्क अभियान लगातार जारी है। नगर पालिका परिषद क्षेत्र का संपूर्ण विकास करने का उन्होंने दावा और वादा किया है।

नगर पालिका परिषद कटघोरा के कांग्रेस प्रत्याशी के गारंटी पत्र में किए गए प्रमुख वादों में हाईटेक अंतरराज्यीय बस स्टैंड, नगर के सभी प्राचीन तालाबों का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण, सभी वार्डों में नगर पालिका का वार्ड कार्यालय एवं जुराली में जोनल कार्यालय का निर्माण, लोगों को नगर पालिका आने के बजाय वार्ड कार्यालय में होगा उनका काम, कटघोरा नगर पालिका परिषद के सभी सीमा के सभी सडक़ों में आधुनिक स्ट्रीट लाइटों का विस्तार, नगर पालिका परिषद कटघोरा के सभी सीमा क्षेत्र में प्रवेश द्वार, नगर पालिका क्षेत्र में सभी ठेला, रेहड़ी वाले व्यापारियों को राहत देते हुए राजधानी की तर्ज पर सडक़ किनारे व्यवस्थित तरीके से दुकानें चिन्हांकित की जाएगी।

नवीन आधुनिक गार्डन का निर्माण,खिलाडिय़ों के लिए स्टेडियम का विस्तार एवं नवीन इंडोर स्टेडियम का निर्माण सहित अन्य घोषणाएं शामिल हैं।