कोरबा। नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस के झूठे आरोपों की पोल खुद कांग्रेसी ही खोलने लगे हैं। कुछ दिन पहले कांग्रेस के पूर्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने भाजपा शासन काल और कोरबा के विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन पर आरोप लगाया था कि कोरबा में किसी तरह का विकास नहीं हो रहा है, एक साल से विकास कार्य ठप्प पड़े हुए हैं।
इसके बाद सोशल मीडिया में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में निगम के निर्वितमान सभापति, जिला कांग्रेस कमेटी शहर के पूर्व अध्यक्ष और जयसिंह अग्रवाल के करीबी नेता श्याम सुन्दर सोनी एक कार्यक्रम में उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की उपस्थिति में उनकी तारीफ के पुल बाँधते दिख रहें हैं। उक्त वीडियो कार्यक्रम कोरबा निगम के इमलीडुग्गू वार्ड में अक्टूबर में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम की है।
उक्त कार्यक्रम में मंत्री श्री देवांगन ने लंबे समय से अटकी करोड़ों की लागत से होने वाले विकास कार्यों की आधारशिला रखी थी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















