कोरबा। नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 61 की भाजपा प्रत्याशी भानुमति जायसवाल अपने चुनावी प्रचार में जुटी हुईं हैं। वार्डों में सघन जनसंपर्क अभियान कर लोगों से वोटों की अपील कर रही हैं।
जनसंपर्क के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए श्रीमती जायसवाल ने कहा कि निगम में कांग्रेसी महापौर होने के कारण वार्ड में विकास कार्य तीव्र गति से नहीं हुए। पार्टी ने मुझे एक बार फिर मौका दिया है। अपने वार्ड के शेष बचे विकास कार्यों को पूरा किया जाएगा। इसके लिए वार्ड के साथ नगर निगम में महापौर भी भाजपा का बनाइये।
केन्द्र और राज्य में डबल इंजन की सरकार है। निगम व वार्ड में भाजपा के महापौर व पार्षद बनते ही विकास कार्य और भी तेज गति से किए जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है।
उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्ड में विकास कार्यों की स्वीकृति दी है। कुछ काम शुरू हो गए हैं और कुछ काम आचार संहिता के कारण रूके हुए हैं। जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं व कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















