वार्ड 3 में श्रम मंत्री ने ली सभा, भाजपा को जीताने की अपील

कोरबा। वार्ड क्रमांक 3 साकेत नगर में श्रम, वाणिज्य व उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने वार्डवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के लिए दिया गया आपका हर एक वोट, कोरबा के उज्जवल भविष्य की असली ताकत बनेगा।

उन्होंने भाजपा महापौर प्रत्याशी श्रीमती संजू देवी राजपूत और और पार्षद प्रत्याशी श्रीमती विभा यादव को प्रचंड मतों से जीतने के अपील की। मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को समृद्धि, विकास और सुख-शांति की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया है।

केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार ने विकास, स्वच्छता और पारदर्शिता का नया उदाहरण प्रस्तुत किया है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे।