सांसद ज्योत्सना महंत ने कई इलाके में संभाली कमान

कोरबा। कोरबा जिले के नगरीय निकाय क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों को जीत दिलाने के लिए सांसद ज्योत्सना महंत ने कमान संभाल ली है। उन्होंने नगर निगम अंतर्गत वार्ड 56 लाटा, अगारखार, वार्ड क्रमांक 58 केंदईखार और सुमेधा में जनसंपर्क करते हुए लोगों को प्राथमिकता बताई।

उनसे आह्वान किया कि इन क्षेत्रों में कांग्रेस के पार्षद और महापौर प्रत्याशी को अपना समर्थन दें। इसी कड़ी में श्रीमती महंत नगर पंचायत छुरीकला भी पहुंचीं। उन्होंंने यहां कि विभिन्न बस्तियों में उपस्थिति तय करते हुए कांग्रेस के अध्यक्ष प्रत्याशी पदमिनी यादव सहित पार्षद उम्मीदवारों को समर्थन देने की अपील स्थानीय नागरिकों से की।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहर सपना चौहान, जिला ग्रामीण अध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।