कोरबा। कमला नेहरू महाविद्यालय में सोमवार को वसंत पंचमी का उत्सव हर्षोल्लास से मनाया गया। वैदिक रीतियों व मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
प्राध्यापकों-विद्यार्थियों समेत समस्त महाविद्यालय परिवार ने श्रद्धा पूर्वक मां सरस्वती की वंदना की। महाविद्यालय प्रांगण में स्थापित मां शारदे के भव्य मंदिर में वसंत पंचमी के अवसर पर यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रशांत बोपापुरकर की अगुआनी में कार्यक्रम में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। कालेज परिवार के सभी सदस्यों व विद्यार्थियों ने भी आरती में सहभागिता दर्ज कराते हुए माता सरस्वती से कृपा बनाए रखने की प्रार्थना की।
यहां उपस्थित महाविद्यालय के प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों एवं शैक्षणिक व अशैक्षणिक कर्मियों ने भक्तिपूर्वक आरती गाई और सभी ने मिलकर मां वीणापानी की वंदना कर कामना की, कि ऋतुराज वसंत हर किसी के जीवन में हर्षोल्लास लेकर आए।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















