घर बनाने चोरी के सरिया का इस्तेमाल, 2 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में एक बड़ी चोरी का मामला सामने आया है। घर बनाने के लिए चोरी किया गया लोहे का सरिया पुलिस ने बरामद कर लिया है और 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार उतरदा में रेलवे ब्रिज के पास स्थित जेपीएस बिल्डटेक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के स्टोर से लगभग 05 क्विंटल सरिया चोरी किया गया था। चोरी की गई सरिया की कीमत लगभग 4,31,750 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने मामले की जांच के बाद 2 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक ग्राम बलबहरा निवासी और दूसरा ग्राम पसान निवासी है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई सरिया और पिकअप वाहन भी बरामद किया है। इस मामले में पुलिस ने कथित आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।