मालती किन्नर चलाएंगी ऑटो, प्रीति बजाएंगी बांसुरी

कोरबा। नगरीय निकाय चुनाव के प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह का आवंटन कर दिया गया है। राष्ट्रीय दल कांग्रेस, बीजेपी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी सहित क्षेत्रीय दलों के परंपरागत चुनाव चिन्ह उन्हें आवंटित हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों को अलग-अलग चुनाव चिन्ह जारी किया गया है।

नगर निगम का महापौर बनने के लिए कुल 11 उम्मीदवारों ने ताल ठोंकी है जिनमें मालती किन्नर भी शामिल हैं। महापौर प्रत्याशी लखनी साहू आम आदमी पार्टी का चुनाव चिन्ह झाडू, नंदिनी साहू बहुजन समाज पार्टी हाथी, संजू देवी राजपूत भाजपा कमल, उषा तिवारी कांग्रेस पंजा, हेमा चौहान कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया हसिया, ममता चौहान जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी छड़ी, प्रीति अग्रवाल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी बांसुरी, दिनेश मालती किन्नर निर्दलीय को ऑटो चुनाव, गुंजा मानिकपुरी निर्दलीय स्लेट, सजना पाण्डेय कांच का गिलास, व सरोज यादव निर्दलीय को आटा चक्की चुनाव चिन्ह मिला है।