सडक़ हादसे में ग्रामीण की मौत

कोरबा। 32वें सडक़ सुरक्षा माह की समाप्ति के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 130बी बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर हुए हादसे में एक ग्रामीण की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार बिलासपुर-अंबिकापुर मार्ग पर ग्राम पुटा के पास यह घटना घटित हुई। मोरगा पुलिस ने बताया कि इसी क्षेत्र में निवासरत एक व्यक्ति राजमार्ग पर पैदल चल रहा था। विपरित दिशा से आ रहे आयसर वाहन के चालक ने उक्त ग्रामीण को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मृतक का पंचनामा किया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ग्राम पोड़ी-उपरोड़ा के सामुदायिक चिकित्सालय भिजवाया गया है।