कोरबा। आज सुबह करीब 8 बजे अंबिकापुर व दोपहर 3:30 बजे बिलासपुर के मंगला रोड, 36 मॉल के पास एक शिक्षक के साथ फर्जी पुलिस बनकर लूट करने की घटनाएं सामने आई हैं।
अंबिकापुर में दो बाइक में सवार चार अज्ञात आरोपियों ने एक व्यक्ति को रोका और स्वयं को पुलिसकर्मी बताकर कहा कि आगे लूट की घटना हुई है।
उन्होंने प्रार्थी से सोने के आभूषण चेक कराने के बहाने उतरवा लिए और वापस देने का झांसा देकर फरार हो गए। इसी तरह बिलासपुर में यही तरीका अपनाते हुए शिक्षक के साथ भी लूट की घटना को अंजाम दिया गया।
पुलिस ने आम नागरिकों को सतर्क करते हुए अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति को अपना सोना, नकदी या कीमती सामान न दिखाएं या न सौंपें। असली पुलिसकर्मी हमेशा पहचान पत्र और आधिकारिक वाहन के साथ होते हैं।
संदेह होने पर तुरंत 112 डायल करें। अगर कोई व्यक्ति पुलिसकर्मी बनकर तलाशी या चेकिंग की बात करे तो पहले उसकी पहचान की पुष्टि करें। ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को दें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
