सार्वजनिक शौचालय में अव्यवस्था पर भडक़े आयुक्त

संचालन एजेंसी को लगाई फटकार

कोरबा। दर्री स्थित सार्वजनिक शौचालय में अव्यवस्था का आलम देख आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए वहां के केयरटेकर एवं संचालन एजेंसी सुलभ इंटरनेशनल के प्रतिनिधि को कड़ी फटकार लगाई।

उन्होंने शौचालय की व्यवस्था को तत्काल सुधारने एवं निर्धारित प्रतिमानों के अनुरूप व्यवस्थाओं को सुनिश्चित कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर अपर आयुक्त विनय मिश्रा व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


नगर पालिक निगम द्वारा निगम प्रशासक व कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के दिशा निर्देशन में संचालित कराए जा रहे स्वच्छता महाअभियान के पांचवें दिन आज वार्ड क्र. 3 राताखार व वार्ड 43 हसदेव क्रमांक 01 कलमीडुग्गू दर्री में मेगा स्वच्छता ड्राईव संचालित कर व्यापक स्तर पर साफ-सफाई के कार्य किए गए।

आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने उक्त दोनों वार्डों में पहुंचकर साफ-सफाई कार्यों का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश अधिकारियों को दिए। भ्रमण के दौरान आयुक्त ने विद्यालय जा रहे छात्र-छात्राओं से चर्चा कर उनके विद्यालयों की स्वच्छता, शौचालयों की उपलब्धता एवं उनकी साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता, छात्र-छात्राओं हेतु पृथक-पृथक शौचालय की उपलब्धता, विद्यालय परिसर तथा कक्षों की साफ-सफाई की जानकारी ली।

इस दौरान अपर आयुक्त विनय मिश्रा के साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी, कार्यपालन अभियंता अखिलेश शुक्ला, तपन तिवारी, प्रकाश चन्द्रा, अजीत तिग्गा, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, सुनील टांडे, सुनील वर्मा, रमेश सूर्यवंशी, सोमनाथ डेहरे, अविनाश जायसवाल, दिलेश्वर, पुरूषोत्तम शर्मा, धनमोहन, पकंज गभेल आदि सहित निगम के सफाई मित्रों, स्वच्छता दीदियों ने अपनी सहभागिता दी।