भाजपा समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी

कोरबा। आगामी जिला पंचायत चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत के प्रत्याशियों की सूची जारी की गई। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देशानुसार कोरबा भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा ने आज भारतीय जनता पार्टी समर्थित जिला पंचायत प्रत्याशियों की सूची जारी की।

कोरबा जिला पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कुल 12 क्षेत्र आते हैं लेकिन इनमें से तीन क्षेत्रों क्रमांक 2, 4 और 12 को छोडक़र शेष 9 के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं।

क्षेत्र क्रमांक-1 से श्रीमती निर्मला कंवर, क्षेत्र क्र. 3 श्रीमती हेमलाल राठिया, क्षेत्र क्र. 5 श्रीमती मिलाप कंवर, क्षेत्र क्र. 6 वनोद यादव, क्षेत्र क्र. 7 श्रीमती निकिता जायसवाल, क्षेत्र क्र. 8 श्रीमती माया कंवर, क्षेत्र क्र. 9 विजय बहादुर जगत, क्षेत्र क्र. 10 श्रीमती शांति मरावी, क्षेत्र क्र.11 से ठण्डी लाल बिंझवार प्रत्याशी बनाए गए हैं।