कोरबा। नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने भी अपनी ताल ठोक दी है। आप ने महापौर प्रत्याशी के रूप में लखनी साहू को मैदान में उतारा है। लखनी साहू ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।
इस दौरान उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकता जनता की मूलभूत समस्याओं को दूर करना होगी। हम समस्याओं से जूझेंगे, लड़ेंगे और जीतेंगे। आज आम आदमी की कोई नहीं सुनता है। हम आम आदमी के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले में राखड़ की बड़ी समस्या है। जिसे दूर करने का प्रयास किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
