कोरबा। नगर निगम के महापौर पद के लिए कांग्रेस प्रत्याशी उषा तिवारी ने नामांकन दाखिल किया।
इस दौरान छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत और पूर्व राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
नामांकन से पहले कोसाबाड़ी चौक पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए, जहां से सभी कलेक्टर कार्यालय तक गए। नामांकन के बाद मीडिया से बातचीत में उषा तिवारी ने कहा कि जनता का अभूतपूर्व समर्थन और कार्यकर्ताओं का उत्साह उनकी जीत का संकेत है। उषा तिवारी ने कहा कि जीत के बाद कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर काम किया जाएगा।
उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं को अपने हक के लिए भटकना पड़ रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि विपक्षी दल केवल आरोप लगाने में माहिर है, जबकि कांग्रेस के मुद्दे जनहित से जुड़े हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
