नेता प्रतिपक्ष का बयान : प्रदेश में जीतेंगे 6 महापौर 

कोरबा। छत्तीसगढ़ में चुनावी पारा गरमाया हुआ है, वहीं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत का बड़ा बयान सामने आया है।
नेता प्रतिपक्ष डॉ चरणदास महंत कांग्रेस महापौर प्रत्याशी उषा तिवारी के नामांकन रैली में शामिल होने कोरबा पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने बड़ा बयान दिया है,मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में 10 नगर निगम हैं और हम 6 नगर निगम से ज्यादा जीतना नहीं चाहते।

वास्तविकता तो यह है की महापौर के छ: दमदार उम्मीदवार हमारे मैदान हैं और हमें पूरा भरोसा है की हम दस में से छ: नगर निगम जीत रहे हैं।

डॉ महंत ने साथ में यह भी कहा की सरकार बीजेपी की हैं इतना ही नहीं उनके साथ बड़े बड़े लोग हैं जो गड़बड़ी करने में लगे हुए है हमारा प्रयास यह होगा की हम छ: से ज्यादा सीट जीते। बता दे कि कांग्रेस शुरुआत से ही ईवीएम से चुनाव करने के पक्ष में नही थी और निगम चुनाव में कांग्रेस नेताओं को लगता है की बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। इसलिए बार बार कांग्रेस  इस बात को दोहरा रहे है की प्रदेश में सरकार बीजेपी की है और ईवीएम भी उनका हैं।

मीडिया से चर्चा के दौरान डॉ महंत के साथ पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, महापौर प्रत्याशी श्रीमती उषा तिवारी, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद,पूर्व सभापति श्यामसुंदर और प्रदेश कांग्रेस के संयुक्त महासचिव हरीश परसाई भी उपस्थित थे।