नामांकन रैली को सम्बोधित करते हुए मंत्री बोले- शहर को समृद्ध बनाने के लिए संजू देवी जैसा सशक्त महापौर जरुरी
कोरबा। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के महापौर प्रत्याशी और पार्षद प्रत्याशियों की नामांकन रैली में उद्योग मंत्री श्री लखन लाल देवांगन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस की ऐतिहासिक भीड़ उमड़ी। भाजपा के महापौर प्रत्याशी संजूदेवी राजपूत और सभी 67 पार्षद प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
डॉ.भीमराव अंबेडकर ओपन थिएटर में सुबह 10 बजे से ही कार्यकर्ताओं का हुजूम उमडऩा प्रारंभ हो गया था। इस अवसर पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने कहा आप सभी के चेहरे में उत्साह और खुशी मुझे विधानसभा चुनाव की नामांकन रैली की याद दिला रहा है । मोदी की गारंटी और विष्णु के सुशासन के साथ कोरबा शहर सरकार में भी आप सभी के आशीर्वाद के साथ हम फिर कमल खिलाने जा रहे हैं।
इस अवसर पर भाजपा की महापौर प्रत्याशी संजू देवी राजपूत ने कहा की हर एक वोट का मांग, हर वर्ग का सम्मान और कोरबा शहर मेरा अभिमान है। जिस रफ्तार से भाजपा के तीन महापौर के कार्यकाल में कोरबा शहर आगे बढ़ा, उतने ही रफ़्तार से पिछले 10 साल में कांग्रेस की राज में शहर पिछड़ता चला गया।
इस अवसर पर बिलासपुर के पूर्व सांसद लखन साहू, संभाग प्रभारी रजनीश सिंह, जिलाध्यक्ष मनोज शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, रितु चौरसिया, वैशाली रत्न पारखी, ज्योति वर्मा, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, राजेंद्र अग्रवाल, जिला चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष योगेश जैन, विनोद अग्रवाल, सभी मंडल के अध्यक्ष, मोर्चा प्रकोष्ठ के प्रभारी, समाज के प्रमुख जन भी उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
