बासीन स्कूल में मनी सुभाषचंद्र बोस की जयंती

कोरबा। वनांचल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बासीन संकुल केंद्र फुलसरी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों द्वारा बच्चों को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जीवनी के बारे में बताया गया। बच्चों ने नेताजी के पराक्रम और शौर्य के बारे में जाना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा दिया गया जय-हिंद का नारा अब राष्ट्रीय नारा बन गया है।

इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं सहित शाला के प्रधान पाठक नोहर चन्द्रा, सहायक शिक्षक सूर्य प्रकाश सिंह ठाकुर, श्रीमती अनिमा एक्का, अतिथि शिक्षक अरूण कोरवा एवं सफाई कर्मचारी कन्हैयालाल उपस्थित रहे।