राष्ट्रीय कराते स्पर्धा में खिलाडिय़ों ने हासिल किए 9 पदक

कोरबा। महाराष्ट्र के शाहजी राजे भोसले स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स,अंधेरी-पश्चिम में राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें छत्तीसगढ़ के 55 सहित देशभर के करीब 2000 खिलाडिय़ों ने विभिन्न आयु व भार वर्ग में हिस्सा लिए थे।

प्रतियोगिता में शामिल कोरबा के खिलाडिय़ों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 4 स्वर्ण, 3 रजत व 2 कांस्य पदक जीतने में सफल रहे। पदक विजेता कोरबा के खिलाडिय़ों में स्वर्ण पदक- दीक्षा सिन्हा, जैस्मिन कुरें, युवराज गोगोई, अर्णव यादव, रजत पदक-अक्षत पांडेय, जॉन्शन एक्का, एकता पटेल व कांस्य पदक जीतने वालों में अस्विता पांडेय, अभिनीत मसीह शामिल थे।

खिलाडिय़ों के वापस लौटने पर रेलवे स्टेशन में उनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान कोरबा जिला स्पोट्र्स कराटे डू एसोसिएशन के अध्यक्ष अविनाश बंजारे, उपाध्यक्ष अशोक यादव, महासचिव अजीत शर्मा, सचिव देवशीष कश्यप, कोषाध्यक्ष सुयश चंद्रा, कोच स्नेहा बंजारे, ईशा सोनवानी, रानी मरकाम आदि उपस्थित रहकर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किए।