चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आज

कोरबा। आरबीएसके (चिरायु) कार्यक्रम के तहत 24 जनवरी को स्वर्गीय बिसाहु दास महंत स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय कोरबा में प्रात: 10 बजे से बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया है।

इस शिविर में वी.वाई.हॉस्पिटल रायपुर के हृदय रोग विशेषज्ञ, प्लास्टिक सर्जन, नेत्र रोग विशेषज्ञ, कैंसर रोग विशेषज्ञ की सेवाएं उपलब्ध रहेगी।

इसके अतिरिक्त चिकित्सा महा विद्यालय कोरबा के शिशु रोग विशेषज्ञ, नाक, कान, गला रोग विशेषज्ञ, मेडिसिन विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ डेंटिस्ट, फीजियोथेरेपिस्ट भी अपनी सेवायें देंगे।