मानवाधिकार सहायता संघ के जिला अध्यक्ष बने राजकुमार

कोरबा। मानवाधिकार कार्यो एवं मानवाधिकार हनन रोकने व सहायता के लिए कार्य करने वाली अग्रणी संस्था ‘‘मानवाधिकार सहायता संघ भारत -अंतराष्ट्रीय’’ द्वारा अधिवक्ता राजकुमार मोदी को जिले का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति मानवाधिकार सहायता संघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएस भारत द्वारा राष्ट्रीय महासचिव रामू राव एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष, बिलासपुर मनीष अग्रवाल की अनुशंसा पर की गई है।

मानवाधिकार सहायता संघ भारत अंतराष्ट्रीय, संस्था भारत सरकार के कॉर्पोरेट एफेयर्स मंत्रालय द्वारा विधिवत पंजीकृत एवं मान्यता प्राप्त है।

जिनके पदाधिकारियों द्वारा मानवाधिकार के क्षेत्र में पीडि़तों, शोषितों, असहाय लोगों को शासन एवं प्रशासन से मिलकर उन्हें अन्याय से बचाने एवं उनके संरक्षण व न्याय दिलाने के लिये कार्य करती है।