राजवाड़े कुर्मी समाज का नववर्ष मिलन समारोह आयोजित

कोरबा। आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का नववर्ष मिलन समारोह एवं वार्षिक सम्मेलन परसाखोला पर्यटन स्थल में संपन्न हुआ। समाज के लोगों ने सपरिवार वनभोज का आनंद लिया। इसके साथ ही समाज की प्रतिभाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मनोरंजन किया।

नन्हें-मुन्ने बच्चों, महिलाओं एवं सभी वर्ग के लोगों ने नृत्य-संगीत, सुआ नाच, हौजी, कुर्सी दौड़, गायन प्रतियोगिता, स्वरचित कविताएं पढकर समाज के लोगों का मनोरंजन किया। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज के संरक्षक भोजराम राजवाड़े ने कहा कि समाज के सम्मेलन से सामाजिक एकता को बल मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधू राजवाड़े ने कहा कि समाज को आगे बढ़ाने के लिए एक मजबूत टीम के साथ सदस्यों का सहयोग भी जरूरी है।

कार्यक्रम को रामचंद्र राजवाड़े, सालिकराम राजवाड़े, जगदीश राजवाड़े, टी.आर. राजवाड़े, रविन्द्र राजवाड़े, महिला मंडल की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती मधुलता राजवाड़े, अध्यक्ष कलिन्द्री राजवाड़े, जयनारायण राजवाड़े, बलिराम राजवाड़े, जगदीश राजवाड़े सहित संरक्षकों एवं वरिष्ठजनों ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव शैलेन्द्र राजवाड़े ने किया।