बालको व दर्री जोन के 10 वार्डों को दी विकास कार्यों की सौगात

आपने झुग्गी-झोपड़ी वाले को जिताया, इसलिए हर बस्ती को संवार रहे : श्रम मंत्री

कोरबा। नगर विधायक, वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन के विकास रथ का पहिया शनिवार को कोरबा निगम क्षेत्र के बालको और दर्री जोन में पहुंचा। इस अवसर पर मंत्री ने बालको में  1.60 करोड़ और दर्री जोन में 45 लाख के विकास कार्यों की नींव रखी।


इस अवसर पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि शहर का हर नागरिक मेरे परिवार का सदस्य है। विधानसभा चुनाव में आपने एक बस्ती के रहने वाले को आशीर्वाद दिया था। आज इसी वजह से हर बस्ती को संवारने और सजाने के उद्देश्य के साथ विकास कार्यों को गति दी जा रही है। मंत्री ने कहा कि विकास की यही परिभाषा है कि विकास और तेज विकास। हर गली के विकास हर बस्ती का विकास।

मंत्री ने कहा कि विकास विष्णुदेव की सरकार कोरबा समेत सभी निगमों के विकास के लिए राशि दे रही है। ताकि वार्डों की जितनी भी दुर्दशा है उससे लोगों को तेज़ी से निजात मिल सके।

इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, वार्ड 16 के पार्षद नरेन्द्र देवांगन, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, बालको मंडल अध्यक्ष दिलेंद्र यादव, शिव बालक सिंह तोमर, सत्येंद्र दुबे, शशि चंद्र, पार्षद तरुण राठौर, नर्मदा लहरे, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू, तुलसी ठाकुर, नारायण ठाकुर, पार्षद पुष्पा कंवर, विजय साहू, कविता राजपूत, बुधवार यादव, गोलू पांडेय, पुराईन बाई, मुकुंदसिंह, नवीन ठाकुर, शैलेन्द्र यादव, चन्दन दास सहित अधिक संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।