कोरबा-बालको नगर। बालको पुलिस ने काली मंदिर में हुई चोरी का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण सहित नगदी रकम 81279 रुपए जप्त किया है।
जानकारी के अनुसार बालकोनगर क्षेत्र के काली मंदिर में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात चोरी की घटना घटित हुई। खिडक़ी तोडक़र अंदर घुसे चोर ने दानपेटी तोडक़र अंदर से दान के लाखों रूपये और भगवान के मूर्ति में चढ़ी गहनों की चोरी कर ली।
वारदात को अंजाम देकर भागते समय कथित चोर को बालको टाउनशिप में बालको के असिस्टेंट मैनेजर आवेश बुंदेला के नेतृत्व में सिक्योरिटी के लीड एडमिन मनीष विश्वास के साथ गार्ड ओम प्रकाश एवं सुनील सिंह बघेल ने पेट्रोलिंग के दौरान रात लगभग 3.00 पकड़ लिया। वह बाइक में बैग लटकाए जा रहा था। आरोपी संजीत कुमार गुप्ता पिता किशोरी लाल गुप्ता 32 वर्ष, निवासी नेहरूनगर झंडा चौक की तलाशी लेने पर उसके पास से गहने और चिल्हर समेत लाखों रूपये मिले। पूछताछ करने पर वह गोल-गोल जवाब दे रहा था। पेट्रोलिंग टीम ने जब सख्ती के साथ पूछताछ की तो उसने काली मंदिर में चोरी करना बताया।
पेट्रोलिंग टीम ने काली मंदिर पहुंचकर तस्दीक की तो वहां चोरी होना पाया। इसके बाद कथित आरोपी को बालको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।
विवेचना दौरान आरोपी से पूछताछ करने पर उसने चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के पास से नोट एवं सिक्के, सोने, चांदी के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त कटर, छेनी, हथौड़ी एवं मोटर साइकिल क्रमांक सीजी-12एक्यू-9257 को जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल करा दिया गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















