कोरबा। रेलवे स्टेशन में आम यात्रियों की सुविधा के लिए लंबे समय से प्रतिक्षारत प्री पेड ऑटो बूथ की शुरुआत हो गई। पहले दिन 23 ऑटो की बुकिंग हुई। इस सुविधा के शुरु होने से आम जनता को ऑटो के अधिक दाम वाले किराये से राहत मिली है जिला प्रशासन ने इसके लिए विशेष रुप से पहल की थी।
रेलवे स्टेशन से शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों को अब ऑटो के लंबे चौड़े भारी भरकम किराये का सामना करना नहीं पड़ेगा। जिला प्रशासन के द्वारा पिछले एक माह से रेलवे स्टेशन में प्री पेड ऑटो बूथ शुरु करने की तैयारी की जा रही थी। इसके लिए कलेक्टर अजीत वसंत ने गंभीरता से लिया। परिवहन विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेकर इसके निर्देश दिये थे।
इसके पूर्व भी प्रशासन के तत्कालीन कलेक्टरों के द्वारा रेलवे स्टेशन में प्री पेड ऑटो बूथ शुरु करने का प्रयास जरुर किया था लेकिन इस पर उन्हें सफलता नहीं मिली थी। लंबे कवायद के बाद अब जाकर इस पर कड़ाई से अमल किया गया।
इसके लिए प्रशासन ने जिला ऑटो संघ के पदाधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें इस योजना के विषय पर अवगत कराते हुए सहमति ली गई थी। ऑटो संघ के पदाधिकारी भी प्रशासन के इस कदम का स्वागत किया था। 3 जनवरी को रेलवे स्टेशन से प्री पेड ऑटो बूथ की शुरुआत 23 ऑटो के बुकिंग के साथ हुई। यह व्यवस्था दिनभर आम यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी।
क्या है प्री पेड ऑटो बूथ
प्री पेड ऑटो बूथ में शहर और उपनगरीय क्षेत्रों के लिए ऑटो उपलब्ध रहेंगे। जिसका किराया भी निर्धारित कर दिया गया है। कोई भी यात्री किसी भी ऑटो में अपने गंतव्य स्थान जाने के लिए प्री पेड बूथ में जाकर उस स्थान तक निर्धारित किया गया किराया जमा करेगा और यात्री को ऑटो उपलब्ध करा दी जाएगी। जहां से यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचेगा और उक्त ऑटो को सवारी का किराया यात्री को छोडक़र आने के बाद प्री पेड बूथ से दे दिया जाएगा।
ऑटो संघ ने पहल का किया स्वागत
रेलवे स्टेशन में रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए जिला प्रशासन द्वारा शुरु किए गए प्री पेड ऑटो बूथ के संचालन का जिला ऑटो संघ के पदाधिकारियों ने स्वागत करने हुए प्रशासन के साथ यात्रियों की सुविधा हेतु उठाए जाने वाले हर कदम और की जाने वाली पहल का साथ देने का निर्णय लिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















