उद्योग मंत्री ने 6 वार्डों को दी 2.14 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

कोरबा। नगर विधायक ओर छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य उद्योग और श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने शुक्रवार को बालको ओर सर्वमंगला नगर जोन के 6 वार्डों को 2.14 करोड़ के कार्यों की सौगात दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा की कोरबा शहर अब समृद्ध शहर की ओर बढ़ रहा है।


शुक्रवार को नगर पालिका निगम के भूमि पूजन और शिलान्यास कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल देवांगन ने जिला खनिज न्यास मद और अधोसंरचना मद से होने वाले कार्यों की नींव रखी। वार्ड 42 रूमगड़ा में 80. 69 लाख की लागत से 5 विकास कार्यों के भूमिपूजन में मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि आप सभी को डबल इंजन की सरकार में विकास का वृहद रूप दिखने लगा है,कांग्रेस की सरकार में पूरे 67 वार्ड में कार्य नहीं होते थे, लेकिन अब एक ही वार्ड में 80 लाख से अधिक की लागत से आधा दर्जन कार्य एक साथ प्रारंभ किए जा रहे हैं।

इसी तरह सर्वमंगला नगर जोन के प्रेमनगर सामुदायिक भवन में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में 134.18 करोड़ के कार्यों की आधारशिला रखी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, दर्री मंडल अध्यक्ष ईश्वर साहू,  पार्षद पुराईन बाई, नारायण ठाकुर, तुसली ठाकुर, नीरज शर्मा, कृष्णा यादव, सीताराम राठौर, सर्वमंगला मंडल अध्यक्ष मनीष मिश्रा, बंकीमोगरा नपा अध्यक्ष शैल राठौर, माधव जायसवाल, पार्षद श्रुति कुलदीप, बॉबी गभेल, नरेंद्र साहू समेत अन्य उपस्थित रहे।