हसदेव नदी में डूबे दो युवक, एक का शव बरामद, दूसरे की तलाश जारी

कोरबा।  दीपका एमडी टाइप कॉलोनी निवासी कुछ परिवार शुक्रवार को देवरी गांव के पास हसदेव नदी में पिकनिक मनाने गए थे। इस दौरान नहाने गए दो युवक पानी के तेज बहाव में बह गए।जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार दोपहर करीब 2.30 बजे की है।

दीपका एमडी टाइप कॉलोनी निवासी कुछ परिवार देवरी गांव के पास हसदेव नदी में पिकनिक बना रहे थे। इस दौरान सुमित सिंह 19 वर्ष व अश्वनी सिंह 24 वर्ष नदी में नहा रहे थे तभी पानी के तेज बहाव में बह गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से अश्वनी सिंह का शव बरामद कर लिया गया है लेकिन सुमित सिंह का अब तक कोई पता नहीं चल सका है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बिलासपुर से एसडीआरफ की टीम को बुलाया गया। रात होने के कारण खोजबीन रोक दी गई है। शनिवार सुबह से सुमित की तलाश फिर से शुरू की जाएगी।

पुलिस ने बताया कि इलाके में तेज बहाव और गहराई के कारण लोगों को नदी के पास सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वही पिकनिक मनाने जा रहे परिवारों को भी इस बात का ध्यान रखना चहिए कि पानी की आस पास बिना सुरक्षा के ना जाए।