कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के नियमित रूप से शहर भ्रमण करने एवं वार्ड व बस्तियों में अधिकारियों की टीम के साथ दस्तक देने के परिणाम स्वरूप शहर के विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है, वहीं दूसरी ओर जनसमस्याओं का त्वरित निराकरण भी हो रहा है।
अधिकारियों की टीम के साथ शहर भ्रमण पर निकले आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने वार्ड 23 पं.रविशंकर शुक्ल नगर में कपिलेश्वर महादेव मंदिर के समीप विधायक मद से शेड निर्माण का कार्य का निरीक्षण किया तथा गुणवत्ता को देखा। उन्होंने पं.रविशंकर शुक्ल नगर की विभिन्न गलियों में पैदल भ्रमण करते हुए, साफ-सफाई कार्यो का सघन रूप से निरीक्षण किया, वार्ड वासियों से रूबरू होकर निगम के साफ-सफाई कार्यो पर चर्चा की तथा उनकी समस्याओं की जानकारी ली।
इस मौके पर वार्ड पार्षद अब्दुल रहमान भी उपस्थित थे। इसी कड़ी में आयुक्त ने वार्ड 27 जेपी कालोनी के हाई स्कूल में जिला खनिज न्यास मद से निर्मित अतिरिक्त कक्ष का निर्माण का निरीक्षण किया। इस दौरान निगम के अपर आयुक्त विनय मिश्रा, जोन कमिश्नर प्रकाश चन्द्रा, सहायक अभियंता गोयल सिंह विमल, किरण साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
बाउंड्रीवाल निर्माण से अतिक्रमण से बचेगी शासकीय जमीन
निगम द्वारा वार्ड 25 स्थित बाईपास रोड के किनारेे पूर्वांचल विकास समिति के समीप से प्रेस क्लब तिलक भवन तक बाउण्ड्रीवाल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने उक्त निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
निगम के जोन कमिश्नर व कार्यपालन अभियंता प्रकाश चन्द्रा ने बताया कि उक्त स्थल पर बाउण्ड्रीवाल के निर्माण से वहॉं पर स्थित शासकीय जमीन अतिक्रमण से सुरक्षित रहेगी तथा किसी के द्वारा अवैध कब्जे का प्रयास नहीं किया जा सकेगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677















