कोरबा। उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली नगर पालिक निगम की स्वच्छता दीदियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह प्रदान कर उन्हें पुरस्कृत किया। उन्होंने स्वच्छता दीदियों, कर्मचारियों को अपनी शुभकामनाएं दी तथा भविष्य में भी इसी उत्साह, निष्ठा व कर्मठता के साथ कार्य करने हेतु उनका उत्साहवर्धन किया।
छत्तीसगढ़ सरकार के गठन के एक वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 9 से 20 दिसम्बर तक नगर पालिक निगम द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों, कार्यो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों, स्वच्छता दीदियों को उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने पुरस्कृत किया।
इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पूर्व सभापति अशोक चावलानी सहित निगम के पार्षद, जनप्रतिनिधिगण एवं अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
