सिंगल यूज प्लास्टिक पर नगर निगम की कार्यवाही

कोरबा। आयुक्त आशुतोष पाण्डेय के मार्गदर्शन में नगर निगम द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग, भण्डारण पर लगातार कार्यवाही निगम के अमले द्वारा की जा रही है। इसी कड़ी में कोरबा पुराने शहर स्थित स्वास्तिक मसाला प्रतिष्ठान में निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने अमले के साथ पहुंचकर निरीक्षण किया, काफी मात्रा में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पैकिंग आयटम की जप्ती की तथा 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया।


निगम के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि गुरुवार को स्वास्तिक मसाला प्रतिष्ठान में निरीक्षण किया गया, जहॉं पर प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक व पैंकिंग आयटम काफी मात्रा में पाया गया, जिसे जप्ती करते हुए प्रतिष्ठान पर 5 हजार रूपये का अर्थदण्ड आरोपित किया गया।


शुगर क्राउन बेकरी पर भी कार्यवाही 
स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजय तिवारी ने बताया कि विगत दिनों केन्द्रीय पर्यावरण संरक्षण मण्डल के वैज्ञानिक संजय कुमार मुकाती एवं छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मण्डल के क्षेत्रीय अधिकारी प्रमेंद्र शेखर पाण्डेय की उपस्थिति में टी.पी.नगर स्थित शुगर क्राउन बेकरी पर भी कार्यवाही की गई थी, वहॉं से भी काफी मात्रा में सिंगल यूज प्लास्टिक की जप्ती करते हुए 05 हजार रूपये का अर्थदण्ड लगाया गया था।